Sun. Mar 23rd, 2025

जिले में डेंगू के 3 नए मरीज मिले है। एक का छोडकर शेष दो में 15 दिनो का संक्रमण मिला है। क्योकि जांच में दोनो की रिपोर्ट आईजीएम पाँजीटिव आई है। जबकि तीसरा मरीज पिछले पांच दिनो के भीतर संक्रमित हुआ है। 15 दिनो पहले संक्रमित होने वाले दोनो मरीज केलाबाडी दुर्ग के है। इन दोनो को शंकराचार्य मेडिकल काँलेज में भर्ती कराया गया है।

तीसरा मरीज नेहरुनगर भिलाई का है। वह शंकराचार्य मेंडिकल काँलेज से ही ओपीडी बेस पर इलाज करवा रहा है। तीनो मरीजो में किसी की ट्रेवलिंग नही है। इन तीनो नए मरीजो से जिले में 21 जुलाई से अब तक मिले कुल डेंगू मरीजो की संख्या 249 हो गई है। इनमें 245 मरीज अलग अलग अस्पतालो में भर्ती के दौरान चले उपचार से स्वस्थ्य हो गए है। सिर्फ 4 मरीजो का दो अस्पतालो में है।

Spread the love

Leave a Reply