Wed. Nov 4th, 2026

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत लौरिया विधानसभा क्षेत्र के योगापट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा नौरंगिया पंचायत में विधायक विनय बिहारी ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय चमैनिया बाजार के परिसर में उच्च विद्यालय के नव निर्मित भवन (हाई स्कूल) का उद्घाटन शनिवार को किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डेनिश माइकल ने विधायक विनय बिहारी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में विधायक ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सच्ची लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ परिश्रम करने वाले की कभी हार नहीं होती, आज नहीं तो कल, सफलता उनके चरण चूमती है। छात्र हमारे देश की धरोहर और भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को चरित्रवान बनने का परामर्श देते हुए, पढ़ाई के साथ खेलकूद में नाम रोशन करने पर बल दिया। इस अवसर पर शिक्षक विपिन प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, कविता रंजन, चन्दन कुमार, कन्हैया प्रसाद, सुदामा ठाकुर, मोहर प्रसाद व विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed