
बबलू कुमार पटेल
पश्चिम चम्पारण जिला के मझौलिया प्रखण्ड अंतर्गत बखरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिये चुनाव 17 जून 2026 को होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।नामांकन की अंतिम तिथि 06 जून 2026 को निर्वतमान अध्यक्ष गोपी चंद यादव, भन्नु यादव, आदित्य कुमार,आयुष राज तथा नगीना यादव ने भारी गहमागहमी के बीच नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। 08 जून 2026 को नाम वापसी होगी और 17 जून 2026 को मतदान और मतगणना की जायेगी। जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पैक्स चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।
