दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव में मशरूम उत्पाद बना आकर्षण का केंद्र
अनमोल कुमार की रिपोर्ट
रांची। बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान में आयोजित दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव में आयोजित प़दर्शनी में खूंटी जिला के एपीपी एग्रीगेट के मशरूम उत्पाद बड़ी, पापड, अचार, निमकी, नमकीन, बिस्कुट, पाउडर, खूखा मशरूम, बटन मशरूम उत्पाद आकर्षण का केंद्र बना रहा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी कल्पना सोरेन ने उत्पादों की प्र शंसा करते हुए कहा कि इससे आदिवासी महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकेगी।
झारखंड राज्य लाइबलीहुड सोसायटी के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, सूरज कुमार (भाप़से), रांची नगर निगम के नगर आयुक्त, शशिरंजन झारखंड ट्राइब्ल डेवलपमेंट सोसायटी के राज्य परियोजना पदाधिकारी, नेल्सन बागे सहायक परियोजना पदाधिकारी, अरूण कुमार ने प़र्दशनी का अवलोकन कर मशरूम उत्पाद की प्रशंसा किया और उसके विकास का आश्वासन भी दिया। एपीपी एग्रीगेट के निदेशक प़भाकर कुमार ने बताया कि झारखंड की पांच लाख महिलाएँ मशरूम उत्पाद से जुडकर जीविकोपार्जन कर सकती रही हैं। फर्म के राज्य प़मुख, अनमोल कुमार ने मशरूम उत्पाद की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।