दूर-दराज से आये आमजनों की समस्याओं का डीएम ने किया निपटारा, पदाधिकारी को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए। दूर दराज से पहुंचे लोगों की समस्याओं को डीएम ने बारी-बारी से सुना। कार्यक्रम में आमजनों की कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया। कई पदाधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कुल-79 मामले आये, जिसमें शिक्षा के 05, आपदा के 10, राजस्व के 40 व अन्य विभागों से सम्बंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान नहीं हो पाया, उसे सम्बंधित विभाग/पदाधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने को निर्देशित किया। ज्ञातव्य हो कि जिला पदाधिकारी वैसे तो प्रतिदिन आमजनों से मिलते हैं, लेकिन शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम निर्धारित है। जिसमें अधिक संख्या में आमजन अपनी समस्याओं से डीएम को अवगत कराते हैं। जिला पदाधिकारी ने कई समस्याओं का तुरंत समाधान करा दिया जाता है तथा अन्य मामले में सम्बंधित विभाग/पदाधिकारी को त्वरित गति से समाधान कराने को निर्देशित किया है। आमजनों की शिकायतों/समस्याओं के नियमानुकूल समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी ने नियमित समीक्षा भी की जाती है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनील कुमार, वरीय उप समाहर्ता राजकुमार सिन्हा व अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 159