Mon. Mar 9th, 2026

दुर्ग कलेक्टर पुशपेद्रं कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतको के परिवार वालो को करीब 10 लाख रुपए के आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सावनी तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी सनत पटेल के विगत 14 सितम्बर 2021 को रानी सागर तालाब में डूबने के कारण मृत्यु हो गए थे। इसी प्रकार ग्राम सांकरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्रीमती दुर्गा सिगौर के विगत 11 सितम्बर 2022 को आग में जलनें के कारण मृत्यु हो गई थी। ग्राम कोड़िया तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी देवी प्रसाद की विगत 12 दिसम्बर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी उनके वारिसो को सहायक राशि स्वीकृत किए गए है।

Spread the love

Leave a Reply

You missed