Mon. Oct 2nd, 2023

नरकटियागंज : पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज में मुहर्रम त्योहार को लेकर डीएम दिनेश कुमार राय व एसपी डी अमरकेश अचानक पहुंचे। डीएम व एसपी दोनों पदाधिकारी पहले शिकारपुर थाना पहुंचे, फिर बाद मे नगर के विभिन्न जगहों पर पहुंच कर मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। एसडीएम धनंजय कुमार व एसडीपीओ कुंदन कुमार से मुहर्रम को देखते हुए कानून व्यवस्था की जानकारी लिया। उन्होंने जुलूस व आम लोगों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया। डीएम श्री राय ने धुमनगर, हरदिया, दिउलिया व शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र का अवलोकन भी किया और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। डीएम ने पदाधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने, असामाजिक तत्वो पर नजर रखने के साथ सोसल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर फौरन कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस पर नजर रखते हुए फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश पदाधिकारियों को दिया। एसपी डी अमरकेश ने कहा कि बिना लाइसेंस एक भी जुलूस नही निकलनी चाहिए। ऐसा होता है तो इसके लिए पदाधिकारी जिम्मेवार होंगे। उन्होंने जुलूस में शामिल बाइकों पर भी नजर रखते हुए उनका पूरा डिटेल रखने का निर्देश दिया। जिस रुट से जुलूस निकलना हो, उस पर सघन मॉनिटरिंग करते रहने का निर्देश भी एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इस दौरान बीडीओ सतीश कुमार, सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष रामश्रय यादव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply