Fri. Jul 26th, 2024

नेहरू युवा केंद्र ने वैदिक सुप्रभात नामक संस्था के सौजन्य से युवा संवाद 2047 संगोष्ठी सम्पन्न

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर सभागार में 25 जुलाई 2023 मंगलवार को नेहरु युवा केंद्र पश्चिम चम्पारण बेतिया के सौजन्य से वैदिक सुप्रभात नामक संस्था ने युवा संवाद @ 2047 कार्यक्रम का आयोजन किया। उपर्युक्त कार्यक्रम के शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित करने वालों में आर्य समाज मंदिर नरकटियागंज के प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, मुख्य अतिथि दीपक यादव (एमडी-बगहा चीनी मिल) वर्मा प्रसाद व अन्य मुख्य रहे। उपर्युक्त कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए दीपक यादव ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देकर 2047 तक भारत एक सशक्त, शिक्षित, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन उच्च विद्यालय बेतिया के पूर्व प्रधानाचार्य छोटेलाल प्रसाद ने किया, जबकि मंच संचालन मुकुंद मुरारी राम ने किया। ।विशिष्ट अतिथि वर्मा प्रसाद, अवध किशोर सिन्हा, राजेश कुमार आर्य (मंत्री) रहे। कार्यक्रम में 2047 के भारत की परिकल्पना विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर के सार्वजनिक स्थलों की सफाई करने वाले, पूरे नगर में सड़कों के किनारे पौधा रोपण करने वाले तथा लगातार 5 वर्षों तक निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने मंचस्थ प्रबुद्धजनों एवं शिक्षाविदों से 2047 तक भारत को कैसे मजबूत और समृद्ध बनाया जा सकता है। इस विषय पर जिज्ञासुओं ने प्रश्न किया। जिसका मंचस्थ प्रबुद्धजनों ने उत्तर देकर जिज्ञासा शांत किया। कार्यक्रम के अंत में संचालक ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को शपथ दिलायाl

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply