Sat. Jan 18th, 2025

आशा संघ लौरिया का नौ सुत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी 

लौरिया : लौरिया के आशा संघ भी अपने 09 सुत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया के मुख्य गेट पर आशा संघ लौरिया द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। आशा संघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा की आशा कार्यकर्ता महासंघ गोपगुट के तत्वावधान में हड़ताल का आयोजन किया गया है।आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर के संबंध में सरकार द्वारा अबतक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। जबकि स्वस्थ सेवाएं में आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर अपनी ड्यूटी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।
वहीं नौ सुत्रीय मांगों के समर्थन में जिनमें आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर को सरकारी कर्मी का दर्जा मानदेय सहित अन्य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस अवसर पर गायत्री देवी, राजकुमारी सिंह,अर्चना सुनैना,सीमा समपती, रजनी सुषमा,आभा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply