Tue. Nov 28th, 2023

इस्लाम में सभी बीवी को सहूलत देते हुए चार निकाह जायज 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के पचमवा गांव में एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने की घटना सामने आई है। घटना 6 जुलाई की बताई गई है। जिसमें पचमवा गांव की विवाहिता आलम आरा खातून ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए, शौहर तबरेज अंसारी, ससूर वजीर अंसारी व अन्य ससुराल वालों को आरोपी बनाया है।आरोप है कि उसका निकाह दस साल पूर्व हुआ है। उसके चार बच्चे भी हैं, इधर उसका पति दुसरा निकाह करके उसकी सौतन को घर में रख लिया है। दुसरा निकाह के बाद उसका व उसके बच्चों का खाना खर्चा भी बंद कर दिया है। विवाहिता ने खाना खर्चा का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा। मारपीट के बाद उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply