Sat. Jul 27th, 2024

हिमाचल प्रदेश में कार्गो दुर्घटना में मृत योगापट्टी के मजदूर का शव पहुंचा

बेतिया: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के माजरा थाना अंतर्गत इस्ट कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी की शुक्रवार को पेड़ से जोरदार टक्कर में विनय कुमार 24 वर्ष की मौत हो गई। घटना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के माजरा थाना अंतर्गत की बताई गई है। मृतक विनय कुमार हिमाचल प्रदेश में ईस्ट कार्गो कंपनी में कार्यरत रहा। विनय कुमार पश्चिम चम्पारण जिला के योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित रमपुरवा निवासी केदार यादव का पुत्र बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चंडीगढ़ से देहरादून जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हुई। रही थी। उपर्युक्त दुर्घटना में विनय के सिर में अत्यधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत तुरंत हो गई। विनय कुमार का शव शनिवार शाम 6 बजे योगापट्टी के रामपुरवा पहुंचा, उसके शव के पहुंचते उसके घर और गांव में चीख पुकार मच गई। उसकी पत्नी और परिजन बदहाल है, बार बार पत्नी बेहोश होती रही, घर का ऐसा वातावरण मानो पत्थर भी पिघल जाए बन गया। विनय का विवाह 1 वर्ष पूर्व हुआ, उसका 6 माह का 1 पुत्र है।

 

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply