Wed. Jun 24th, 2026

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा की बाइक यात्रा सम्पन्न

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोदी सरकार की 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बाइक यात्रा निकालकर युवाओं को युवा मोर्चा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आगाज़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने भाजपा झंडी दिखाकर बाइक यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पूर्ण बहुमत के साथ मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हुए हैं। रैली में कार्यकर्ता नारेबाजी करते दिखे।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने किया। उन्होंने कहा कि यह बाइक यात्रा शहर के हरिवाटिका चौक से प्रारम्भ होकर विभिन्न जगहों से गुजरते हुए शहिद पार्क में शहीद स्मारक को माल्यार्पण किया। रास्ते भर युवा मोदी सरकार, संजय जायसवाल, सम्राट चौधरी व नित्यानंद राय का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम से युवा मोर्चा युवाओं के बीच पहुँचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने पार्टी में जोड़ने का संकल्प लिया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी युवा कार्यकर्ताओं का तन-मन से लगने का आह्वान किया। इस बार पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया। जिससे देश का समग्र विकास हो सके और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाया जा सके। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता अनिल वर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, मुन्ना यादव, महामंत्री अविनाश कश्यप व किशन श्रीवास्तव, जिला मंत्री अनीश सिंह, दिलीप कुशवाहा, संजय सूर्या, मुन्ना गुप्ता, मीडिया प्रभारी भास्कर भारद्वाज, लवकुश कुशवाहा, प्रवक्ता आदित्य सिंह, अविनाश कुमार, मंडल अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, आकाश श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, भूपेंद्र दास, संतोष सिंह, अक्षय लाल निषाद, अतुल तारा तिवारी, नरेश कुमार, अमन मिश्रा व राजकुमार यादव सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया