Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया: कुमार और अस्तित्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे नरकटियागंज प्रखण्ड के 20 स्थान का चयन कर फ़ूड ड्राइव संचालित किया जाना हैं और लगभग 5000 बच्चो के बीच न्यूट्रीमिक्स फूड पैकेट वितरित का लक्ष्य हैं। इस क्रम में पहले दिन प्रखण्ड कार्यकारी कृष्णा कुमार की अगुआई में कार्यक्रम  नरकटियागंज के सोफ़वा और कोइरगांवा से शुभारम्भ किया गया। वहां 150 बच्चो में न्यूट्रीमिक्स का आहार वितरण किया गया। इसी क्रम में अस्तित्व पाठशाला ब्लॉक रोड, शिवगंज बस्ती, धमिनहा व ऐतिहासिक  भितिहरवा आश्रम के साथ साथ अन्य 20 स्थल पर वितरण का लक्ष्य हैं। कुमार फाउंडेशन के आकाश कुमार और अस्तित्व फाउंडेशन के राजु कुमार के अनुसार शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता है। इसे ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना जाता है। प्रोटीन कई प्रकार का होता है और शरीर के विकास एवं ऊतकों में सुधार के लिए प्रोटीन की आवश्यकता है। मांस, पोल्‍ट्री, अंडे, सीफूड, सूखे मेवे, बीज, सोया उत्‍पाद, दूध, डेयरी प्रोडक्‍ट्स, बींस और मटर में प्राकृतिक रूप से प्रोटीन मौजूद है। दूसरी तरफ कृष्णा कुमार ने बताया की प्रोटीन पाउडर एक सप्‍लीमेंट है, जिसे सोया, मटर और मट्ठे से (प्रोटीन पाउडर) तैयार किया जाता है। मांस और सीफूड को प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्रोत माना जाता है लेकिन वैचारिक कारणवश प्रत्येक व्यक्ति उसका सेवन नहीं करता है। कई मामलों में प्रोटीन सही एवं पर्याप्‍त मात्रा में लेना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, ऐसी स्थिति में प्रोटीन पाउडर ही काम आता है। बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनको पोषक आहार आवश्यक हैं।राजु कुमार के अनुसार बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान को देखकर अलौकिक शांति की प्राप्ति होती है। एक मनुष्य के लिए इससे अधिक सुखद कार्य क्या हो सकता है कि उसका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला दे। यदि जीवन में एक बार भी उत्तम कार्यवश किसी के चेहरे पर प्रसन्नता की आभा दिखे तो मनुष्य का जीवन सफल हो जाएगा। उपर्युक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम कुमार, पिंटू मिश्र, विनय मिश्र, व्यास मिश्र और आकाश कुमार जैसे युवाओं की प्रशंसनीय भूमिका रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply