Sat. Jul 27th, 2024

नगर पार्षद दीपक कुमार की संदिग्ध मौत, नगर परिषद में शोकसभा

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड नंबर 12 के पार्षद दीपक कुमार की मौत से मर्माहत निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और परिषद कर्मियों ने उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान नप सभापति रीना देवी, उप सभापति पूनम देवी, पार्षद म. हसनैन, ई अजीत कुमार उर्फ़ श्याम पण्डित, डॉ अवध किशोर सिंह, कृष्णा प्रसाद उर्फ़ देवी लाल, अजय कुमार उर्फ़ शक्ति पासवान, पार्षद प्रतिनिधि अटल भारती उर्फ मुन्ना, अभिजीत आनन्द उर्फ गोलू, अर्जुन गुप्ता, अनील कुमार उर्फ़ बड़ेलाल, केतन कुमार, कृष्णा पासवान, सत्यम वर्मा, संतोष राज, मिस्टर, जय प्रकाश जेपी, अवध किशोर पांडेय व अन्य शामिल हुए। उनके अतिरिक्त कार्यपालक पदाधिकारी म. आमिर सोहैल, नगर प्रबंधक रितेश कुमार, प्रधान सहायक (प्रशाखा पदाधिकारी) जय प्रकाश चौरसिया के अतिरिक्त अन्य इसके अतिरिक्त अन्य कर्मियो व नगर के गणमान्य ने दीपक कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उल्लेखनीय है कि दीपक कुमार वर्ष वर्ष 2017 और 2022 के चुनाव में वार्ड संख्या 12 से पार्षद निर्वाचित हुए। उनकी संदिग्ध मौत शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उपर्युक्त जानकारी नगर प्रबंधक रितेश कुमार ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply