Wed. Jun 24th, 2026

बेतिया पुलिस के सिरिसिया ओपी क्षेत्र में युवती को दिन दहाड़े हत्या कर, अपराधियों ने दिया पुलिस को चुनौती

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत ज़िला के सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र में आजाद चौक सिरसिया रोड में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पास शुक्रवार को अपराधियों ने जीविका (दीदी) में काम करने वाली एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान सिरसिया ओपी थाना क्षेत्र के जिनवलिया गांव निवासी झगरु राम की पुत्री मधु कुमारी के रुप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली उसके बाईं कनपटी पर लगी है। इस घटना के बाद युवती को जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया,
जहां इलाज के दौरान दस मिनट तक घायल युवती ने बात किया और उसके बाद उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि लड़की को गोली मारी गई है और उसका इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार युवती साइकिल से अपने घर से जीविका सेंटर पर जाने के क्रम में घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हालाकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ माहताब आलम सहित सिरसिया, शनिचरी, चनपटिया थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच प्रारम्भ कर चुकी है।
एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि मधु कुमारी की हत्या कर दी गई है और परिजनों के बयान पर पुलिस जांच में जुट गई है। सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम देने के कारण अपराधियों की संख्या का पता नहीं चल सका है।
मृतका के पिता झगरु राम ने बताया कि अविवाहित मधु चार बहनों में से सबसे बड़ी बताई गई है।
वह विश्वास गांव में संचालित जीविका समूह से जुड़ी बताई गई है। दोपहर उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और फोन से बुलाने पर मधु साइकिल से अपने घर से विश्वास गाँव मे जीविका सेंटर के लिए निकली। मधु के पिता ने बताया कि पटना में मधु की फायर बिग्रेड में अग्निक के रुप में चयनित हुई और कल ही पटना जाने वाली थी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया