Tue. Jun 23rd, 2026

पूर्वोत्तर में चरमपंथी उग्रवादी संगठन राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होंगे 

नई दिल्ली: भारत सरकार, असम सरकार और दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी/दिमासा पीपल्स सुप्रीम काउंसिल (डीएनएलए/डीपीएससी) के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में एक त्रिपक्षीय समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गुरुवार को भारत सरकार, असम सरकार और दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी/दिमासा पीपल्स सुप्रीम काउंसिल (डीएनएलए/डीपीएससी) आतंकी संगठन के प्रतिनिधियों का नई दिल्ली में एक त्रिपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय गृह मंत्रालय और असम सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह समझौता 2024 तक उत्तर-पूर्व को उग्रवाद-मुक्त बनाने और एक शांतिपूर्ण और समृद्ध पूर्वोत्तर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गुरुवार के समझौता के साथ ही असम के हिंसा में लिप्त सभी संगठनों का अंत हो गया है और अब असम में एक भी उग्रवादी समूह नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अब सभी जनजातीय समूह मुख्यधारा में आकर भारत के विकास की प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकमुक्त, हिंसामुक्त और विकासयुक्त नॉर्थईस्ट की कल्पना देश के सामने रखी है और गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इस दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समझौता अंतर्गत, डीएनएलए प्रतिनिधियों ने हिंसा छोड़ने, हथियार और गोला-बारूद सहित आत्मसमर्पण करने, अपने सशस्त्र संगठन को भंग करने, डीएनलए कैडरों के कब्जा वाले सभी शिविरों को खाली करने और मुख्यधारा में शामिल होने पर सहमति व्यक्त किया है। इस समझौता के परिणामस्वरूप डीएनएलए के 168 से अधिक सशस्त्र कैडर हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गुरुवार को हुए समझौते से असम के दीमा हसाओ जिला से उग्रवाद और हिंसा पूर्णतः समाप्त हो गया हैं। इस समझौता अंतर्गत असम सरकार द्वारा दिमासा कल्याण परिषद की स्थापना की जाएगी, जो राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, भाषाई पहचान की रक्षा, संरक्षण और प्रचार करते हुए स्वायत्त परिषद के अधिकार क्षेत्र के बाहर रहने वाले दिमासा लोगों का त्वरित और केंद्रित विकास सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा समझौते में मुख्य रुप से संविधान की छठी अनुसूची के अनुच्छेद 14 अंतर्गत उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) से सटे अतिरिक्त गांवों को परिषद में शामिल करने की मांग की जांच करने के लिए एक आयोग की नियुक्ति का प्रावधान किया है।
भारत सरकार और असम सरकार डीएनएलए के आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों का पुनर्वास सुनिश्चित करेंगे और इस उद्देश्य के लिए, एनसीएचएसी के साथ अन्य भागों में रहने वाले दिमासा लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार और असम सरकार ने पांच वर्ष की अवधि में 500-500 करोड़ रुपये का एक विशेष विकास पैकेज भी प्रदान करने को कहा है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया