Sat. Jul 27th, 2024
गौनाहा थाना क्षेत्र के जड़िया मुरली हत्या काण्ड में सास व देवर गिरफ्तार 
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र के जड़िया मुरली की ममता देवी, उम्र 22 वर्ष, पति राहुल पटेल की हत्या मामला को लेकर गौनाहा थाना कांड सं.63 / 2023, दिनांक 20 अप्रैल 2023, धारा-302/201 / 354 (ए)/ 34 भादवि में चॉदसी पटेल उम्र 22 वर्ष एवं अन्य चार को नामजद किया गया। गौनाहा थाना की पुलिस ने  25 अप्रैल 2023 को कांड के प्राथमिक अभियुक्त चॉदसी पटेल उम्र-22 वर्ष पिता संजय पटेल एवं घेमा देवी उम्र 42 वर्ष, पति संजय पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया। पुलिस टीम में छापामारी दल में पुअनि विनोद कुमार, थानाध्यक्ष गौनाहा थाना, रिजर्व गार्ड, गौनाहा थाना शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply