Sat. Jul 27th, 2024

भिलाई निगम के 14 वार्डो को पृथक कर बनाया गया रिसाली नगर निगम लगभग 85 वर्ग किमी क्षेत्र मे फैला है। इसमें बीएसपी टाउनशिप का क्षेत्र भी शामिल है। घनी आबादी और इस्पात संयंत्र के अधिपत्य वाली भूमि होने की वजह से यहां विकास और निर्मार्ण कार्यो के लिए पर्याप्त जगह नही है।

शासन से स्वीकृत कई बडे प्रोजेक्ट सिर्फ इसीलिए अधर में है। इसे ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह निगम और सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी चद्रभान सिंह ठाकुर ने धनोरा के अलावा ग्राम पंचायत उमरपोटी को भी निगम क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव लाया।

Spread the love

Leave a Reply