Fri. Mar 29th, 2024

भिलाईः- भिलाई चरोदा निगम की बजट बैठक दोपहर 12 बजे से आयोजित है। बैठक में महापौर निर्मल कोसरे बजट पटल पर रखेंगें। इस दौरान प्रावधानिक आंकड़ो के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में किए गए खर्चो पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके पूर्व 1 घंटे का प्रश्नकाल रखा गया है। इसके लिए पार्षदो ने प्रश्न भी लगाए है।

सचिवालय द्वारा उक्त प्रश्नों के उत्तर सदन में उपलब्ध कराए जाएंगे। सभापति के निर्देश पर ड्रा या अन्य माध्यमो से प्रश्नो को सदन में लाया जाएगा। साथ ही शहर सरकार से उनके उत्तर लिए जाएगा। शहर सरकार का यह दूसरा बजट है। जो वे पेश करेंगे। इधर विपक्ष के बजट को लेकर अपनी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि बजट पूरी तरह सें काँपी पेस्ट है। पिछले बार प्रश्नकाल में बोलने का मौका तक नही दिया गया। इस बार सभी मिलकर आपत्ति दर्ज कराएंगे।

 

Spread the love

Leave a Reply