Tue. Jun 23rd, 2026

छापामारी टीम की भनक मिलते अधिकतर जांच घर संचालक के जांचघर बंद
सिविल सर्जन को सौंपी जाएगी जांच  रिपोर्ट 
पीएचसी प्रभारी डॉक्टर ओमप्रकाश ने 
तीन दिनों में कागजात जमा कराने का निदेश दिया 
मझौलिया : प्रखंड अंतर्गत मंगलवार के दिन मुख्यालय में सिविल सर्जन के निर्देशानुसार पीएचसी प्रभारी डॉक्टर ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने मझौलिया बाजार में  संचालित नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड समेत जांच घर का निरीक्षण किया। जांच टीम की भनक लगते ही अधिकतर जांच घर नर्सिंग होम के संचालक अपने किलनिक का शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। जांच टीम के चिकित्सक डॉ अनुपम प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को केवल मुख्यालय में संचालित नर्सिंग होम जांच घर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभागीय मानक के अनुरूप कागजातों ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर एवं जांच मशीन के साथ कागजातों का जांच किया गया। जिसका रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपा जाएगा।  पीएचसी प्रभारी डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि जांच घर एवं नर्सिंग होम के संचालकों को 3 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रदूषण समेत अन्य  कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच के क्रम में अवैध संचालन पाए जाने पर जांच घर एवं नर्सिंग होम को सील कर दिया जाएगा। अपने किलनिक एवं जांच घर का शटर गिरा कर फरार है, उनके नाम का पता कर लिया गया है। उनके विरूद्ध कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उनके क्लीनिक एवं जांच घर को सील करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह जांच अभियान जारी रहेगा ग्रामीण क्षेत्रों में भी झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित  नर्सिंग होम जांच घर का भी जांच युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इस गठित जॉच  टीम में डॉक्टर अविनाश कुमार विनय तिवारी समेत स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया