Tue. Jun 23rd, 2026

 

भाजपा व राजद समर्थित प्रत्याशियों को पीके समर्थक निर्दलीय ने चारो खाने चित्त किया

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया के नेशनल पब्लिक हाई स्कूल के व्यवस्थापाक अफाक अहमद, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा, राजद गठबंधन के प्रत्याशियों को शिकस्त देकर जीत हासिल किया है। उनकी जीत से इतना स्पष्ट हो गया है कि चम्पारण व सारण का शिक्षक समाज प्रशांत किशोर के साथ है। आसन्न लोकसभा चुनाव और विधान सभा चुनाव में पीके समर्थक भाजपा और राजद का चुनावी समीकरण बिगाड़ कर उन्हें वास्तविकता की धरातल दिखा देगा। अफाक अहमद पहली बार विजयी हुए हैं। जिससे चम्पारण और सारण का शिक्षक समाज गौरवान्वित हैं।


इसके पूर्व अफाक अहमद विधान परिषद के चुनाव में राजद के सौरभ कुमार ने पराजित हुए, लेकिन अब विधान परिषद सदस्य बन गऐ है। बिहार सरकार के परिषद के कैबिनेट की बैठक में शामिल रहेंगे। इनके अंतर्गत पड़ने वाले सभी क्षेत्र के सभी शिक्षा / शिक्षक से जुड़ी समस्याओं को उठाकर इसका निराकरण कराने में सहयोगी बनेंगे। 540 मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज किया है। उन्होंने अपने जीवन की कमाई को खर्च करके अपने जीवन के बहुत पुराने सपनों को साकार किया है।
सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का अंतिम परिणाम प्राप्त हो गया है। प्रथम स्थान पर सर्वाधिक मत 3055 निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद को विजयी घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 495 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20, चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080, नवल किशोर सिंह को 552, मनीष कुमार शेखर को 34, रंजीत कुमार को 1008, लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31 एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया