Mon. May 29th, 2023

भिलाईः- 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस इस दिन बीएसपी अग्निशमन दल के कर्मी अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगें। इसके लिए अभ्यास के रूप में किया जा रहा है। इस दौरान बुधवार को हादसा हुआ। इसमें 2 कर्मी घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सबेरे लगभग 9ः30 बजे की बात है। अभ्यास के  दौरान एक कर्मी सीढ़ीया चढ़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और करीब 30 फीट नीचे खडे 2 कर्मियों उपर गिरा। हादसे में संतोष साहू और दीपक कड़वे घायल हो गया है। उसका शासकिय इलाज के लिए पहले उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। इसके बाद उन्हे सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Leave a Reply