Sat. Apr 20th, 2024
संजीव हत्याकांड के अभियुक्तों की संपत्ति को कुर्क करेगी पुलिस :  थानाध्यक्ष       
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस के योगापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत के मच्छरगांवा निवासी संजीव हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस अभी तक विफल रही है। योगापट्टी थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि हत्याकांड के तीन अभियुक्त में एक अभियुक्त मच्छरगांवा के तत्कालीन सरपंच मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया गया। गुड्डू सिंह को कई महीनों बाद  न्यायालय ने जमानत पर बाहर किया है। आगे कोर्ट के आदेश अनुसार शेष कार्रवाई पूरी की जाएगी। कांड के अभियुक्त सुशील कुमार सिंह व आर्यन सिंह फरार हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार उसकी गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित कर ली जाएगी। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में उनकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने का कार्य किया जाएगा। बताया जाता है कि ₹5,00,000 हड़पने की नियत से आरोपियों ने संजीव कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह की हत्या गाड़ी से कुचल कर 20 फरवरी 2021 की कर दी गई। कांड के सूचक ने प्राथमिकी के माध्यम से बताया है कि अभियुक्त व मेरे पति ममेरे भाई रहे, मेरे पति ने मिथिलेश सिंह की पुत्री को किडनी के इलाज के लिए ₹5 लाख दिया था जो मेरे पति के मौत का कारण बन गया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply