Tue. Aug 18th, 2026

भिलाईः- राजपूतों की साहित्यिक संस्था संस्कार काव्य गोष्ठी के तत्वावधान में महाराणा प्रताप मंगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भी संस्कार काव्य गोष्ठी द्वारा प्रकाशित प्रत्रिका प्रयास के पहला एंव दूसरा एंव तीसरा अंक का विमोचन किया गया। साहित्य एंव कला के क्षेत्र में समर्पित भाव से संस्था के फेसबुक पटल पर पिछले दो साल से अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने वाले 33 विभूतियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया। इसके बाद में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया।

साहित्य सागर द्वारा प्रकाशित साझा पुस्तक कोसलपुष्प् लेखिका वर्षा ठाकुर व्योम पथ लेखिका रविबाला ठाकुर बल्लूबल एंव एकल पुस्तक कभी सोचा ना था व साझा प्रकाशन प्रीत स्पंदन लेखक दशरथ सिंह भुवाल की प्रतियो भेट की गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व प्राचार्य ड़ाँ महेशचंद्र शर्मा प्रदीप भटटाचार्य आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

You missed