Mon. May 29th, 2023
 
बेतिया :  गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी बाजार नरकटियागंज में मेधावी छात्रा के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर वाणी कांत झा ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अपर्णा कुमारी कक्षा नवम ‘ब’ को विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा ने प्रमाण पत्र एवं अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान कुरुक्षेत्र प्रदत पुस्तकों को प्रदान किया। गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा ने बहन अपर्णा के उज्जवल भविष्य व निरंतर प्रगति की कामना किया। इस अवसर पर आचार्य विनोद दुबे, अभय कुमार तिवारी, नितेश कुमार वर्मा, रवींद्र दुबे, श्याम बिहारी सिंह उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply