Thu. Mar 28th, 2024

सुपेला  में  लक्ष्मी  बाजार  में लड़कियों के 2  समूह; झुंड में बहुत जम  कर  मारपीट हुई। 2 समूह एक दूसरे को चप्पल लात खूंसों से मारा। जब बात यहीं नहीं रुकी तो 1 समूह ने 2 समूह की लड़कियों की आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया।  तमाशा लगभग 1 से 3घंटे तक चलता रहा। इसके बाद सुपेला पुलिस  थाना आई मामला को शांत कराया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। सुपेला पुलिस थाना  के मुताबिक बीती रात 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्मी बाजार  में वहां की कुछ लड़कियां और महिलाएं आपस में मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि उनके बीच पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ है। सभी लड़कियां और महिलाएं वहीं की रहने वाली हैं। उनके बीच हो रहे मारपीट को देखकर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी नहीं सुनी और एक दूसरे समूह का बाल पकड़कर मारपीट करती रही। मारपीट कर रही कुछ लड़कियां अपने हाथ में मिर्ची पाउडर लेकर पहुंची थी। उन्होंने दूसरे समूह की लड़कियों की आखों में मिर्च पाउडर झोंका। बाद में पुलिस के पहुंचते ही मामला शांत हुआ और सभी लड़कियां और महिलाएं वहां से भाग गईं। सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लड़कियों के बीच हुआ झगड़ा सुपेला से गदा चौक को जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित लक्ष्मी बाजार   के पास हुआ। दोनों समूह की लड़कियां एक दूसरे को  गालियां  गलोज दे रही थीं। यह तमाशा देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई थी। इसके चलते वहां लंबा जाम रहा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को इधर उधर करके जाम को खुलवाया।

Spread the love

Leave a Reply