Sat. Apr 20th, 2024

दुर्ग सिकोला बस्ती में महिला समूह वार्ड 15 व 16 के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिकोला बस्ती प्राथमिक शाला के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में मंजू वोरा मौजूद रही । अध्यक्षता पार्षद एवं महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू नें की। विशेष अतिथि के रुप में पार्षद सत्यवती वर्मा, जयश्री जोशी निर्मला साहू शंकरसिंह ठाकुर, खिलावन मटियारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढ़ीमर प्रीति मिश्रा उपस्थिती में आयोजन हुआ।

महिला समूह के द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। महिलाओं के द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुवात की।
साथ ही छोटे छोटे बच्चों के संस्कृति कार्यक्रम भी रखा गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि मंजू वोरा ने महिला सशक्क्तिकरण पर संबोधित करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस हम सभी महिलाओं के संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में दीपिका साहू द्रोपती साहू टिकेश्वरी साहू हेमलता साहू माधुरी साहू शिवकुमारी साहू यमुना साहू सोमन साहू तुलसी निषाद आदि लोग और भी मौजूद थी।

Spread the love

Leave a Reply