Sat. Jul 27th, 2024

मां काली धाम विवाह सेवा समिति 18 वर्षों से समाज सेवा में तत्पर बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बेतिया नगर स्थित कालीबाग स्थित मां काली धाम मंदिर समिति कई प्रकार की आयोजन वर्षों से करवाता आया है। जिसमें धार्मिक से लेकर समाजिक गतिविधि शामिल है। मां काली धाम विवाह सेवा समिति अंतर्गत अनवरत 18 वर्ष से गरीब एवं जरुरतमंद कन्याओं का विवाह कराता शामिल है। विगत 18 वर्षों से लगातार निर्धन कन्याओं के हाथ पीले करने का काम संगठन करता आया है। मां काली धाम विवाह सेवा समिति के महासचिव विजय रंजन ठाकुर के अनुसार 2005 मे यह समिति सामूहिक गरीब कन्याओं का विवाह करवाना प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम अंतर्गत कभी 11 कन्याओं का विवाह, कभी 15 कन्याओं का विवाह समिति कराता आया है। रविवार की रात 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न करवाया गया। समाज के सहयोग से चलने वाला यह कार्यक्रम इतना प्रचलित हुआ कि देखते ही देखते अन्य जगहों पर भी ऐसे पुनीत आयोजन होने लगे। जिसमें प्रत्येक वर्ष कई निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न होता है। इस सामूहिक विवाह ने लोगों के दिल में इस कदर जगह बना लिया कि वर्ष भर इस कार्यक्रम को देखने और शामिल होने के लिए लोग बेचैन रहते है। खासकर महिलाएं बच्चे बच्चियां इस पुनीत आयोजन में भाग अवश्य आती हैं। वही इस कार्यक्रम में भाग लेने और वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए शहर के गणमान्य लोग भी पहुंचे। जिसमें सांसद डॉ संजय जयसवाल की पत्नी डॉ सरोज जायसवाल उप महापौर गायत्री देवी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रमन गुप्ता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज सोनी कोषाध्यक्ष सुजीत सोनी संरक्षक विनय कुमार महापौर गरिमा देवी सिकारिया वही कन्यादान देने पहुंचे ओमप्रकाश वर्णवाल जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश बरनवाल और उनकी पत्नी प्रत्येक साल एक जोड़े वर वधू का कन्यादान करते हैं। उनका कहना है कि वह जब तक उनकी सांसे चलती रहेगी तब तक वे कन्यादान करते रहेंगे। वही मंच साझा करने पहुंची उप महापौर गायत्री देवी पुत्र रमन गुप्ता ने सभी वर-वधू को भेंट स्वरूप गीता का उपहार दिया। कार्यक्रम में पहुंचे राहुल कुमार विधायक रेणु देवी के प्रतिनिधि भी हैं। उनकाओ इस मंच पर गर्मजोशी से समिति के लोगों ने अंग वस्त्र और फूल माला से स्वागत किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply