Thu. Jan 23rd, 2025

महासमुंद जिला के अन्तरगर्त खटखटी की रहने वाली लगभग 21 साल प्रिया दीप के पढ़ाई के लिए किए सघर्ष पर डाँक्यूमेंट्री बनाई जा रही है, जिले शासकीय वेबसाइट और दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। प्रिया ने बताया कि उसका गांव काफी पिछड़ा है। परिवार में 4 बहने हैं। बड़ी बहन मूक बधिर है। इसलिए कभी पढ़ नहीं सकी। लेकिन मुझे किसी तरह स्कूल जाने का मौका मिल गया। गांव से दो किलो मिटर दूरी पर स्कूल था। रोजाना पैदल जाकर 5 वी तक तो पढ़ ली। लेकिन पढ़ाई पर ब्रेक लगने की नौबत आ गई। बासना जाकर पढ़ाई जारी रखी। 9वी कक्षा के दौरान व्यवसायिक शिक्षा( हेल्थ केयर) का कोर्स भी शुरु कर दिया। इसके माध्यम सें ही समग्र शिक्षा में चयन हो गया। इस बीच अपनी रेगुलर एजुकेशन भी जारी रखी। बीएसपी में काँलेज टाँप् करने की वजह सें पुरस्कृत भी हुई। दुर्ग में रहकर एमएससी भी कर ली है।

Spread the love

Leave a Reply