Fri. Apr 19th, 2024

भाजपा जिला भिलाई में बूथ सशक्तिकरण अभियान के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को हनुमान मंरिद हाल खुर्सीपार में  जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के अध्यक्षता में रखा गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रुप में संदीप शर्मा एंव चुम्मन देशमुख थे। इसमें मुख्य रुप से भिलाई विधानसभा प्रभारी अमित साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पंडे़, सांवलाराम ड़ाहरे, सिरिस अग्रवाल उपस्थित थे। बिचपुरिया ने कहा कि सशक्कत बूथ ही जीत का असली मंत्र है।

मंड़ल अध्यक्ष ध्यान रखे सशक्त बूथ के लिये बूथ में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किये 6 कार्यक्रम अवश्य रुप से करना है। संचालन महामंत्री प्रेमलाल साहू एंव योगेंद्र सिंह नें आभार प्रदर्शन किया गया। संगठन सहप्रभारी चुम्मन देशमुख अपेक्षित श्रेणी में आने वाले मंड़ल अध्यक्ष, मंड़ल के बूथ सशक्तिकरण के 5 सदस्य जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक से उनका परिचय लिये एंव बूथ को मजबूत कैसे किया जाए इसका मूल मंत्र दिया। प्रशिक्षण के प्रमुख वक्ता एवं प्रशिक्षक संदीप शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर ही हमें बहुत से कार्य करने हैं जिसमें मुख्य कार्यो में कार्यकर्ताओं की बूथ समिति एंव उनको कार्य विभाजन करना प्रत्येक पन्ना के लिए पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करना है।

 

Spread the love

Leave a Reply