Tue. Oct 22nd, 2024

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी एवं राज्यव्यापी आह्वान पर पश्चिम चम्पारण जिला में 10 से 20 मार्च 2023 तक पद यात्रा संचालित करेगी। पार्टी 21 से 25 मार्च 202उपर्युक्त ⁴⁴ वृन्दावन आश्रम से जत्था निकाल कर भाजपा भगाओ, देश बचाओ, नया भारत बनाओ, नारा अंतर्गत जन जागरुकता अभियान संचालित करेगी। पार्टी 27 से 28 मार्च 2023 को प्रखण्ड मुख्यालय पर एवं 29 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह अभियान संचालित करेगी। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि भाजपा के गलत आर्थिक नीति के कारण देश का किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं छोटे मझोले व्यवसाई तबाह हो गये हैं। देश के कॉर्पोरेट घराने सरकारी एवं गैर सरकारी बैकों का पैसा लूट कर मालामाल हो रहें हैं। महंगाई बढती जा रही है, इंसान के जीवन को बाजार एवं भाग्य भरोसे छोड़ दिया गया है। बेरोजगारी बढने से देश के नौजवानों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा देश में नफरत फैला कर रही है। इस नफरत को सामाजिक और राजनीति संरक्षण मिले, इसके लिए संवैधानिक संस्थाओं का अनावश्यक उपयोग कर रही है और सभी संवैधानिक अधिकारों एवं संस्थाओं को रौदा जा रहा है। देश भाजपा के नेतृत्व में कठिन दौर से गुजर रहा है। देश की जनता हलकान है, भाकपा की साफ समझ है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल किए बिना, अब इस देश के सांस्कृतिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा संभव नहीं है  इसलिए भाकपा जनजागरण अभियान संचालित कर, भाजपा मुक्त भारत के लिए देश के सभी वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी एवं प्रगतिशील शक्तियों को एकजुट कर अभियान की सफलता का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। देश के कारपोरेट घरानों के कर्ज एवं टैक्स धडल्ले से माफ करने वाली सरकार, किसान के छोटे छोटे कर्ज नहीं चुका पाने में असमर्थ बताती है। जिसके कारण किसान आत्म हत्या करने क  विवश हैं। बढती बेरोजगारी नौजवानों को आत्महत्या के दलदल में धकेल रही है। इससे मुक्ति का अब एक ही उपाय है कि देश को भाजपा मुक्त करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। इसी आंदोलन को बल प्रदान करने के लिए भाकपा के मार्च में गांवों की जनता से सीधे जुड कर सत्याग्रह अभियान को छेड़ने का फैसला लिया है। सभी चम्पारण वासियों से भाकपा आग्रह करती है कि इस अभियान को सफल करने में हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल तो बढाये, आंदोलन में भाग लेकर सत्य के पक्ष में आवाज भी बुलंद करे। चम्पारण की धरती क्रांतिकारियों एवं सत्याग्रहियों की धरती के साथ साथ सत्य और अहिंसा की धरती है। इसी धरती से हमारी पार्टी किसानों मजदूरों की रक्षा के लिए आगे बढने के साथ साथ देश के संविधान, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं नये भारत के निर्माण का संदेश देने जा रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply