Fri. Mar 29th, 2024

गैस सिलेंडर का माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने जताया विरोध: अमेठी जिला कांग्रेस

जिला मुख्यालय धरना स्थल पर गैस सिलेंडर मूल्य में वृद्धि के विरुद्ध प्रदर्शन, जमकर नाराबाजी

अमेठी गैस मूल्य बृद्धि से नाराज कांग्रेसियाें ने भाजपा सरकार के विरुद्ध किया नाराबाजी

गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने अनूठे अंदाज में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
अमेठी जिला मुख्यायल कलक्ट्रेट परिसर गौरीगंज में सैकड़ों कांग्रेसियों ने पहले सिलेंडर पर फूल माला और नींबू मिर्च से बना माला चढ़ाया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हाय-हाय का नारा लगाया। बढ़ी मूल्य सिलेंडर व पेट्रोल की कीमतों में कमी लाने की मांग किया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी अनील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर अन्याय कर रही है। यह वही जनता है जो भाजपा को सत्ता में वापस लाई है और अब उसी जनता को भाजपा लगातार धोखा देने का काम कर रही है ।
यह भाजपा सरकार गैस सिलेंडर हो या पेट्रोल,डीजल के दाम, सभी में बेतहशा वृद्धि कर रही है। सरकार को जनता के बारे में भी सोचना चाहिए। धरना का नेतृत्व कर रहे अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि होली के पर्व पर आमजन को मिले इस अनमोल उपहार को जनता कैसे भूल पाएगी, क्योंकि भाजपा का वादा कि होली, दीपावाली हम जनता को मुफ्त गैस देंगे, लेकिन सत्ता आते ही सारे वादे भूल गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परमानंद मिश्र, फतेह बहादुर, रामनारायण कन्नौजिया, शकील इदरीसी, पीसीसी युका अध्यक्ष शुभम सिंह, रामबरन कश्यप, कांति त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह गप्पू, अर्जुन पासी पूर्व प्रत्याशी, सवीना,सर्वेश सिंह, किरन देवी, पीसीसी, राम प्रताप पाण्डेय, जगन्नाथ यादव, राजू ओझा, मनोज कश्यप, सुनील सिंह, संजय यादव, धर्मेन्द्र सिंह, सूर्यभान सिंह, शत्रुहन सिंह, कुलवंत सिंह, राम प्रसाद गुप्ता, हनुमंत विश्वकर्मा, इशरत हुसैन, जगन्नाथ यादव, ताहिर, हरिश्चंद्र शाहू, सौरभ सिंह , सरकार विरोधी, विकास कुमार, युका अध्यक्ष शाहगढ़, सुमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष छात्र संगठन, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply