Thu. Apr 18th, 2024

 

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा 28 फरवरी 2023 से भितिहरवा के ऐतिहासिक गांधी आश्रम से ‘विरासत बचाओ नमन यात्रा’ का आगाज़ करेंगे। उपर्युक्त यात्रा 20 मार्च 2023 को शहीद जगदेव प्रसाद के स्मारक कुर्था में पहुंचकर सम्पन्न होगी। उपर्युक्त जानकारी विरासत बचाओ नमन यात्रा के कार्यक्रम प्रभारी रामपुकार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि रालोजद सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा 28 फरवरी 2023 को महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचकर कस्तूरबा व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात उपेंद्र कुशवाहा आश्रम के बाहर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ‘विरासत बचाओ नमन यात्रा’ का शुभारंभ पूर्वाह्न 11.30 बजे भितिहरवा गांधी आश्रम से किया जाएगा। उपर्युक्त यात्रा  भितिहरवा से प्रारंभ होकर बिहार के 28 जिला होते हुए दो दर्जन से अधिक महापुरुषों के जन्म व कर्मस्थली को नमन करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाने का आह्वान छात्र, युवा व बुद्धिजीवियो से करेंगे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply