Fri. Feb 14th, 2025

 

अमित शाह ने नन्दनगढ़ देखा, एचपीसीएल चीनी मिल में पौधारोपण किया
नौशाद की रिपोर्ट
लौरिया:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एकदिवसीय बिहार दौरा पर लौरिया पहुंचे हैं। उन्होंने लौरिया की रैली करके राज्य में बीजेपी के लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का शंखनाद किया। उसके बाद अमित शाह ने भाजपा कोर कमिटी की बैठक किया। जिसमें शक्ति केंद्र सशक्त बनाने, वन बूथ, टेन युथ प्रभावी बनाने समेत कई अन्य गुर सिखाया, जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन को पराजित किया जा सके। तत्पश्चात अमित शाह एचपीसीएल चीनी मिल पहुंचे और पौधारोपण किया।
उसके बाद ऐतिहासिक नन्दनगढ़ का दीदार कर भ्रमण किया। वहां से पुनः हेलीकॉप्टर से उड़ गए।
अमित शाह के आगमन के पूर्व भाप्रसे से पूर्व एडीजी एपी पाठक ने बीजेपी का दामन थामा। एडीजी एपी पाठक समेत एक  दर्जन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद राधा मोहन सिंह, बिहार प्रदेश भाजपाध्यक्ष संजय जायसवाल, एमपी सतीश चंद्र दुबे, एमएलए पद्मश्री भागीरथी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, एमएलए विनय विहारी, एमएलए रश्मि वर्मा, समेत अन्य कई दिग्गज नेता देखे गए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply