भिलाईः- शादी का झांसा देकर अत्यचार करने वाले आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 (2) एन 506 के तहत कार्रवाई किया है। नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि आंनदगांव थाना बेरला निवासी रुप सिंह निषाद उम्र लगभग 27 साल वर्ष 2013 में शादी कार्यक्रम में युवती से मुलाकात हुआ था। पहचान होने के बाद वर्ष 2016 से 2021
लगातार शादी का झांसा देकर युवती को प्रलोभ देकर अत्यचार करता रहा। जब युवती शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी रुप सिंह निषाद इंकार कर घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर युवती नें शिकायत नंदिनी पुलिस से किया। पुलिस ने जांच कर आरोपी को पकडने के लिए टीम बनाई और रुप सिंह को गिफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में न्यायालय में पेश किया।