Thu. Apr 18th, 2024
सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार की सुविधा उपलब्ध कराएगा नगर निगम बेतिया 
सागर पोखरा के तट पर महापौर
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम के सागर पोखरा और उत्तरवारी पोखरा में नगर वासियों और पर्यटकों के लिए नौका विहार की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के हवाले से खबर है कि शहर के लोग और पर्यटक अब दस रुपए खर्च कर ऐतिहासिक सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति मात्र दस रुपए का शुल्क देय होगा।बेतिया नगर निगम आसन्न 01 अप्रैल 2023 से सुविधा जनहित में प्रारंभ करेगा। इसके लिए बेतिया नगर निगम प्रशासन ने निविदा जारी किया है। आगामी 21 फरवरी को उपर्युक्त दोनों तालाबों में नौका बिहार की सुविधा की निविदा पर बंदोबस्ती की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए न्यूनतम डाक 2 लाख रुपए रखी गई है। बताया गया है कि नौका विहार की सुविधा नगर वासियों के लिए एक नई सुविधा सौगात होगी। संवेदक विभागीय औपचारिकता पूरी कर नौका विहार के संविदा में शामिल हो सकते हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply