Sat. Jul 27th, 2024

 

मामलों के त्वरित निस्तारण में थाना कसया प्रथम


कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने एसएचओ डॉ आशुतोष कुमार तिवारी को उनके निष्ठा, कर्तव्यपरायणता को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आईजीआरएस के मामलों के निवारण में कसया थाना को पहला स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कसया थाना के मुख्य निरीक्षक डॉ आशुतोष कुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशंसा व्यक्त किया है। आईजीआरएस से मिले मामलों के निवारण में थाना को पहला स्थान मिला है। उपर्युक्त परिश्रम, कार्यकुशलता एवं सूझबूझ के साथ प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा कर हार्दिक धन्यवाद दिया। श्री जायसवाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में डॉ तिवारी अपने दायित्व, कर्त्तव्य का निर्वहन निष्ठा एवं पूर्ण लगन के साथ करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण कराने में अपना सक्रिय योगदान देते रहेंगे। एसपी ने एसएचओ के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply