Fri. Dec 8th, 2023

नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारयों को 2 माह से वेतन नहीं मिला है। विरोध में दो दिन से वे काला फीता लगाकर काम कर रहे हैं। 10 फरवरी तक तनख्वाह नहीं मिली तो सभी सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि नगर निगम भिलाई के अधिकारी-कर्मचारियों को बीते कई माह से समय पर वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। बार-बार निगम आयुक्त से लेकर शासन प्रशासन से पत्र व्यवहार करने के बाद भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।

इससे आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। यही नहीं सभी का बैंक लोन सीआर खराब हो रहा है। शर्मा ने बताया कि शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने 10 फरवरी तक ऐसे ही शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी वेतन नहीं दिया गया तो 14 और 15 फरवरी को एक साथ सभी अधिकारी-कर्मचारी आकस्मिक अवकाश लेंगे और निगम मुख्यालय के सामने धरना देंगे। यह निगम प्रशासन और शासन के लिए अंतिम मौका होगा।

Spread the love

Leave a Reply