Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम की पहली महिला उप महापौर गायत्री देवी निगम स्थित कार्यालय में पंडित उमेश त्रिपाठी से विधवत पूजा अर्चना उपरांत प्रवेश किया। इस क्रम में वहां उपस्थित गणमान्य पार्षद तथा सहयोगी व उपमहापौर प्रतिनिधि रमण गुप्ता पूरी टीम ने फूल माला और नारों के साथ गायत्री देवी का स्वागत किया। उसके बाद प्रेस वार्ता के दौरान गायत्री देवी ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता समाज और विकास सहित जन सरोकार से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना है। सरकारी सुविधाएं जितनी मिलनी चाहिए, उस हिसाब से सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है।
बेतिया नगर निगम की उपमहापौर गायत्री देवी ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यालय प्रवेश किया

निगम क्षेत्र के आमजन दौड़ते दौड़ते थक कर बैठ जाते हैं। इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विद्यालय, छठ घाटों का विस्तार, शमशान घेराबंदी, विद्युत चालित शवदाहगृह , गौ संवर्धन, मठ मंदिरों की घेराबंदी, अस्पताल, ट्रैफिक जाम की समस्या तथा फुटपाथ दुकानदारों के लिए ही काम करना उप महापौर बनने का लक्ष्य होगा। उप महापौर प्रतिनिधि रमण गुप्ता ने बताया की वार्डों की संख्या बढ़ने से समस्याएं भी बड़ी हैं।जिसका समय पर समाधान करने का हमारा प्रयास रहेगा। हम नगर निगम में काम करने आए हैं बारी बारी से सभी जन सरोकार समस्याओं का निदान हर हाल में हम करेंगे। इस अवसर पर पार्षद केशवराज, सुदामा शाह, कुणाल सर्राफ, रिंकी गुप्ता, अरुण कुमार, मोहम्मद एनाम, कृष्णा शर्मा, इंद्रजीत यादव, विहिप के जिला अध्यक्ष नीरज सोनी, कोषाध्यक्ष सुजीत सोनी, सोनू कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजय पटेल, अभिषेक पटेल, विभाग मंत्री विनय कुमार, रवींद्र कुमार ठाकुर, अखिलेश वर्णवाल, राहुल ब्याहुत, रोहित ब्याहुत उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply