Sat. Jul 27th, 2024

मो.सनाउल्लाह को सारण शिक्षक निर्वाचन से एमएलसी बनाने का संकल्प 

बेतिया: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की 98 वीं वर्षगांठ दिनांक 21 जनवरी 2023 शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन बेतिया में उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ पश्चिम चम्पारण ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। जिला ईकाई संघ के अध्यक्ष  मो. सनाउल्लाह ने अपने संबोधन में कहा कि नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और पुरानी पेंशन दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उपर्युक्त विचार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष म सनाउल्लाह ने उपस्थित शिक्षक वृंद को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला ईकाई के सचिव रामेश्वर सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजीव पाठक, प्रमंडल कार्यकारिणी सदस्य जीतेन्द्र प्रसाद, परीक्षा अध्यक्ष डॉ राजकिशोर राम,अनुमंडल सचिव मदन झा, कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश, जिला कार्यकारिणी सदस्य सदस्य सुभाष नारायण सिंह, संयुक्त सचिव कौशलेंद्र राम, अनुमंडल पार्षद मो सलाहुद्दीन, कई पार्षद एवं सदस्य शिक्षक मौजूद रहे। सर्व सम्मति से सभी ने सभी शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा व पुरानी पेंशन योजना लागू कराने के उद्देश्य से अध्यक्ष मो सनाउल्लाह को सारण शिक्षक निर्वाचन से एमएलसी बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply