Tue. Aug 18th, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल सिन्हा के निधन पर बेतिया विधायक एवं बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने दु:ख व्यक्त किया है। रेणु देवी ने कहा कि मूलतः मुजफ्फरपुर के रहने वाले रामकृपाल सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी गोवा की पूर्व राज्यपाल स्व. मृदुला सिन्हा के साथ उनका आत्मीय सम्बंध रहा। रेणु देवी ने बताया कि दोनों को मामा-मामी कहकर संबोधित करती रही। रेणु देवी ने कहा कि रामकृपाल सिन्हा के निधन से उनकी व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर, श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed