Tue. Jun 23rd, 2026

 छत्तीसगढ़  के बिलासपुर की भिलाई की प्रियंका की निर्मम हत्या के बाद अब उसके घर में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है. मोहल्ले में मातम छाया हुआ है. यह होना भी संभव है, क्योंकि प्रियंका सभी की चहेती थी. प्रियंका ने कई सपने संजोए थे, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद से ना सिर्फ परिवार, बल्कि संपूर्ण भिलाई में रोष व्याप्त है. किसे पता था कि कलेक्टर बन कर सरकारी गाड़ी में चलने का सपना लिए घर से बिलासपुर में पीएससी की तैयारी के लिए गई प्रियंका की डेथ बॉडी वापस लौटेगी. प्रियंका के भिलाई सेक्टर 7 स्थित निवास में लोग शोक संवेदना के लिए पहुंच रहे है.

मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका सुविधाओं के आभाव में जरूर पली बढ़ी, लेकिन पढ़ाई-लिखाई में वो हमेशा अव्वल रही. उसकी माँ प्राइवेट अस्पताल में नर्स तो पिता निजी कम्पनी में गार्ड का काम करते है.  छोटा भाई भी छोटा-मोटा काम कर घर चलाने में मदद करता है. प्रियंका अपने घर की स्थित से अच्छी तरह वाकिफ थी. यही वजह थी कि बीसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो पीएससी की तैयारी करने बिलासपुर चली गई. प्रियंका का सपना कलेक्टर बनने का था. सरकारी बड़े पद पर आ कर वो अपने माता पिता की जिंदगी को खुशियों से भरना चाहती थी. उसके सपने घर वालों पर आर्थिक बोझ न डाले, इसलिए कोचिंग और हॉस्टल की फीस भरने उसने पार्ट टाइम शेयर ट्रेंडिंग का काम भी शुरू किया था, लेकिन उसके ही साथी आशीष साहू ने उसकी निर्मम हत्या कर उसे मौत की नींद सुला दिया. अब भिलाईवासियो ने सरकार से फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. फिलहाल जिस घर मे कुछ दिनों पहले तक खुशियां बिखरी हुई थी, वहां अब गम का माहौल है.

Spread the love

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया