Tue. Jun 23rd, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारत के जी-20 अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि जी 20 की अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के अहम मुद्दों पर वैश्विक एजेंडा में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। इसने कहा कि भारत के जी20 प्रेसीडेंसी का लोगो, थीम और वेबसाइट दुनिया के लिए देश की संदेश और व्यापक प्राथमिकताओं को दर्शाएगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री 8 नवंबर को शाम 4:30 बजे वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के जी-20 अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण करेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को बाली में होगा और पीएम मोदी का इसमें भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल होना तय है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत की विदेश नीति वैश्विक मंच पर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए विकसित हो रही है।  इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में भारत 1 दिसंबर से जी20 अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी-20 अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर वैश्विक एजेंडा में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

Spread the love

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया