ताडोबा उधान भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख राष्ट्रीय उधान है, जो चंद्रपुर जिले मे स्थित है। यह प्रमुखतासे टाबगर साईटिंग के लिए जाना जाता है। यह 1955 में स्थापित किया गया था और यह महाराष्ट्र का पहला राष्ट्रीय उधान है। पार्क की मुख्य विशेषताएं मगरमच्छ सुसरी और गवा है। कुछ समय पहले इस पार्क और अंधेरी अभ्यारण्य को मिलाकर ताड़ोबा अंधारी बाघ परियोजना बनाई गई थी और राष्ट्रीय उधान का क्षेत्रफल भी बढ़ाया गया था। अभ्यारण्य 116 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है।
लोनार झील:- लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले मे खारे (क्षारीय) पानी की विश्व की तीसरी झील है। यह एक उल्कापात से निर्माण हुआ था। यह झील औरंगाबाद शहर से 150 किमी दूर है। लोनार बेसाल्ट चटटान मे एकमात्र बड़ा प्रभाव छेद है। इसका जल क्षारीय होता है। लोनार झील के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोनर झील को वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित किया है। साथ ही इस क्षेत्र मे लगभग 1200 वर्ष पुराने मंदिर है। इनमें से 15 मंदिरो का विवरण है। माना जाता है। कि इस झील का निर्माण 52,000 साल पहले हुआ था।
गणपतिपुल महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले मे स्थित है। एक सुन्दर लंबा रेतिला समुद्र तट है। यह एक खुबसुरत समुद्र तंट है। सुनहरी घूप से सजी तटों की हरियाली हमें गणपतिपुल के शानदार तटों से दोस्ती करने का मजबूर करती है।
शिर्डी अहमदनगर जिले का एक शहर है। दुनिया भर से भक्त श्री साई बाबा की समाधि दर्शन के लिए आते है। साई से जुड़े विभिन्न वस्तुओं का संग्रह है।