Mon. Aug 3rd, 2026

 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित बिना लाइसेंस की दवा दुकान सील कर दवा दुकानदारों पर करवाई की जाएगी। उपर्युक्त विचार सुषमा सहायक औषधि नियंत्रक बेतिया ने व्यक्त किया। उन्होंने बेतिया नगर निगम स्थित सिकारिया ड्रग एजेंसी, एवं श्याम ड्रग एजेंसी जैसे दवा दुकानदारों को फटकार लगाते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सूचना मिल रही है कि जिला मुख्यालय बेतिया में बिना लाइसेंस की दवा दुकान संचालित है। जिसको लेकर अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में दो औषधि निरीक्षकों की टीम ने निरीक्षण एवं जांच किया। इस जांच टीम में नागेंद्र कुमार औषधि निरीक्षक दो, चार, सतीश कुमार, औषधि निरीक्षक एक, तीन ने छापामारी किया। छापामारी में विकास कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं इंदल यादव शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply