Wed. Nov 4th, 2026
बेतिया: बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर दूसरे दिन भी कार्यालय के सामने सेविकाओं और सहायिकाओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए संध्या गुप्ता ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार हमारा मानदेय बढ़ाए और हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे। अन्यथा हमारा धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। संघ के नेता  सुनील कुमार श्रीवास्तव उर्फ राजा ने कहा कि जब तक सरकार हमारी 5 सूत्री मांगों को नहीं मानती है, तब तक सभी सेविका और सहायिका चट्टानी एकता के साथ सरकार से लड़ने के लिए तैयार हैं। विगत पांच वर्षों से राज्य की सरकार हमें धोखा देती रही है। इधर कांग्रेस नेता राजू ठाकुर ने भी इनकी मांगों का समर्थन करते हुए, कदम से कदम मिलाकर चलने को कहा है। इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में कुमारी सुधा, विभा देवी, नीलम देवी, कृष्णा देवी, संध्या देवी, आरती कुमारी शामिल हुईं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed