Wed. Nov 4th, 2026

नालन्दा। सामाजिक मुस्कान फाउंडेशन द्वारा नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड के तेलमार पंचायत के अरीसकंधा गांव में मुस्कान बाल शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिसके द्वारा 02 से 10 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।
फाउंडेशन के चेयरमैन पारस नाथ साह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार है। जिसके सर्वाधिक विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। केंद्र की सेविका को फाउंडेशन के चेयरमैन पारस नाथ साह द्वारा नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर रविकांत कुमार (जनरल मैनेजर), आर. के सिंह (प्रोजेक्ट निदेशक), अर्चना सिंह (स्टेट को-ऑर्डिनेटर, बिहार), चंदन कुमार (स्टेट को-ऑर्डिनेटर, प्रोजेक्ट एकलव्य), शक्ति कुमार (स्टेट को-ऑर्डिनेटर, झारखंड), (नीतू कुमारी सुपरवाइजर), शयमविर कुमार मौजूद रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed