Sat. May 2nd, 2026
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में हर्ष 
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पेश किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने का जश्न मनाया। भाजपा महिला मोर्चा बेतिया की जिलाध्यक्ष सीमा माधगढिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को गुलाल लगाया और तस्वीर को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी धन्यवाद का नारा लगाकर शहर के शहीद स्मारक में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जश्न मनाया। उपर्युक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सह लोकसभा मीडिया संयोजक भाजपा बेतिया पश्चिम चम्पारण मुकेश सहाय ने दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply