बेतिया: बिहार सरकार कला संस्कृति एवं विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय विद्यालीय खेल प्रतियोगिता 2023 माह सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जा रही है। जिला विकास की अवधारणा को उद्देश्य तक पहुंचाने को खेलों के क्षेत्र में विकास करना अनिवार्य है। इसी परिप्रेक्ष्य में चरणबद्ध सभी शारीरिक शिक्षकों को खेल प्रतियोगिता के लिए सेमिनार के माध्यम से दक्ष बनाया जा रहा है। शारीरिक शिक्षको, शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय नरकटियागंज में सम्पन्न हुई।
ओपी
उपर्युक्त बैठक में जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने विभिन्न खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षा के साथ सरकार का खेलों पर विशेष फोकस है, ऐसे में खिलाड़ियों को खेल के प्रति आकर्षित करने व उनकी मेधा को निखारने का खेल एक बेहतर प्लेटफार्म है। इसके लिए शारीरिक शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । जिला खेल पदाधिकारी ने शारीरिक शिक्षकों को सूक्ष्मता से मुख्य खेल के नियम की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षात्मक बैठक में प्रखंड नरकटियागंज एवं गौनाहा के शारीरिक शिक्षकों, कस्तूरबा वार्डन सहित लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में खेल प्रतियोगिता की सूची, आयु वर्ग, कक्षा, भार वर्ग, विद्यावार खेल व खिलाड़ियों की संख्या की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने सभी शारीरिक शिक्षकों को खेलों की सैद्धांतिक के साथ ही साथ खेल मैदान में प्रैक्टिकल का भी अभ्यास कराया गया। बिना निबंधन का कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित अवधि के अंदर योग्यता प्रमाण पत्र, विगत वर्ष का अंक पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति,जन्म प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय प्रधान का फॉरवर्डिंग लेटर के साथ जमा करना अनिवार्य होगा। कोई भी खिलाड़ी एक खेल विद्या में भाग लेगा, लेकिन एथलेटिक्स खेल विद्या में एक खिलाड़ी तीन इवेंट्स में भाग ले सकता है। इसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के बालक- बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। आयु वर्ग अंडर14 ,17 ,19 की प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित होगी। आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 से की जाएगी। सभी कोटि के विद्यालय यथा मध्य, उच्च, उच्च माध्यमिक, परियोजना बालिका, कस्तूरबा, राजकीय अंबेडकर आवासीय, संस्कृत, मदरसा, बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद द्वारा 10 + 2 तक मान्यता प्राप्त महाविद्यालय, निजी विद्यालयों के बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रशिक्षक के रूप में प्रवीण कुमार प्रभारी शारीरिक शिक्षक सह एनआईएस राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या, फखरुद्दीन शारीरिक शिक्षक सह फुटबॉल कोच मध्य विद्यालय पुरैना बाजार व शिवकुमार शाह शारीरिक शिक्षक उच्च विद्यालय नरकटियागंज मौजूद रहे।
इस अवसर पर अन्य विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक यथा प्रभा कुमारी, मनीष कुमार, अरविंद कुमार तिवारी, राजेश्वर प्रसाद, दिलीप प्रसाद, राधेश्याम यादव, शंभू भगत के साथ उच्च विद्यालय नरकटियागंज के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रखंड रामनगर व लोरिया के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षको, शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों, कस्तूरबा वार्डन की समीक्षात्मक बैठक 15 सितंबर 2023 को 10:00 बजे से साहू जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय लोरिया तथा प्रखंड बगहा एक व बगहा 2 के शारीरिक शिक्षकों कस्तूरबा वार्डन , शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों की बैठक 16 सितंबर 2023 को समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से सहकारी बालिका उच्च विद्यालय पटखौली बगहा2 में आयोजित होगी।
Post Views: 278