Fri. Sep 12th, 2025

 

विधानसभा, ब्लॉक, न्याय पंचायत के बाद ग्राम,
बूथ, स्तर पर कांग्रेस का पुनर्गठन, संगठन सृजन के लिए कांग्रेस का अभियान प्रारम्भ

अमेठी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पुनर्गठन की रुपरेखा निर्धारित की गई। कांग्रेस ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम सभा व बूथ स्तरीय कमेटी पुनर्गठन करेगी। पुनर्गठन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिघल ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी। जिससे चुनाव के साथ आमजन की सेवा का लक्ष्य पूर्ण हो सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक व अमेठी प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि संपर्क, संघर्ष और संवाद से संगठन मजबूत होता है। इस पर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रुप से कार्य कर रही है। अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनील सिंह ने बताया कि 10 से 16 सितंबर 2023 तक विधानसभा वार बैठक होगी। उपर्युक्त बैठक में विवेकानंद पाठक, फरहान वारसी, अल्लू मियां, सर्वेश सिंह, वीरेंद्र मिश्र, मतीन, रजवाड़ी प्रसाद, परमानंद मिश्र, अर्जुन पासी, सुनील सिंह, राकेश मिश्र, ममता पाण्डेय, शकील इद्रीसी, शुभम सिंह, सौरभ मिश्र, अनुराग सिंह, कमलेश अग्निहोत्री, राम प्रसाद गुप्त, आशीष यादव, शत्रुघ्न सिंह मौजूद रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply